देश के छह पारसी संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक दुर्लभ अपील की है। ‘मुंबई मिरर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, छह पारसी और जोरोस्ट्रियन संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप करने और टाटा समूह के स्वरूप की रक्षा करने का आग्रह किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग होने से इस समूह के दीर्घकालिक प्रबंधन और परोपकारी विरासत को नुकसान पहुंच सकता है। यह पत्र भारत, उत्तरी अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम की छह पारसी और जोरोस्ट्रियन संस्थाओं और वैश्विक व्यापार समुदाय ने लिखा है। इस पत्र में संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर चिंता जताई है। साथ ही टाटा ट्रस्ट्स और टाटा परिवार के प्रति समुदाय का समर्थन जताया है।

