लखनऊ में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की आवासीय योजना में आवेदन का अवसर मिलने जा रहा है। शारदानगर विस्तार योजना के अंतर्गत प्रस्तावित बागेश्वरी अपार्टमेंट के फ्लैटों के लिए 26 अक्टूबर से बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बनने वाले 312 मकानों के लिए भी आवेदन किए जा सकेंगे। एलडीए ने दोनों श्रेणियों के आवासों का क्षेत्रफल और कीमत निर्धारित कर दी है।
एलडीए की बागेश्वरी अपार्टमेंट परियोजना में मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए 2 BHK श्रेणी के कुल 936 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक फ्लैट का सुपर एरिया 55.25 वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है। इसकी कीमत 35 लाख रुपये रखी गई है।

