IND vs ENG तीसरा टेस्ट, इंग्लैंड 2 रन आगे:राहुल की लॉर्ड्स में दूसरी सेंचुरी, जडेजा-पंत की फिफ्टी; वोक्स को 3 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज चौथे दिन का खेल दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 रन की बढ़त बना ली है। भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड के बराबर ही 387 रन बनाए।तीसरे दिन राहुल का शतकभारत ने तीसरे दिन पहली पारी में 145/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। ऋषभ पंत ने फिफ्टी लगाई, उन्होंने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 141 रन की पार्टनरशिप की। पंत ने 74 रन बनाए। राहुल ने दूसरे सेशन में सेंचुरी पूरी कर ली, लेकिन 100 रन बनाने के ठीक बाद वे आउट भी हो गए।राहुल ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा शतक लगाया। वे 2021 में भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सेंचुरी लगा चुके हैं। लोअर मिडिल ऑर्डर में रवींद्र जडेजा ने 72, नीतीश रेड्डी ने 30 और वॉशिंगटन सुंदर ने 23 रन बनाकर भारत को 387 रन तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड से क्रिस वोक्स ने 3 और बेन स्टोक्स ने 2 विकेट लिए।तीसरे सेशन में इंग्लैंड ने भी अपनी दूसरी पारी में बैटिंग शुरू कर दी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने इकलौता ओवर फेंका, उनके खिलाफ जैक क्रॉली ने 2 रन बनाए।