बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति समीक्षा की। सभी विकास खंडों में योजना की खराब रैंकिंग पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने चेतावनी दी कि लगातार तीन बार खराब रैंकिंग मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी।जिला समाज कल्याण अधिकारी को ग्राम पंचायतों से कम आवेदन मिलने पर फटकार लगाई गई। निर्देश दिए गए कि हर पंचायत से एक से अधिक आवेदन आने चाहिए। केवल पात्र व्यक्तियों को ही योजना का लाभ दिया जाए। अपात्र व्यक्तियों को पात्र श्रेणी में शामिल करने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया।बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, बेसिक शिक्षा अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सभी बीडीओ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और विकलांग पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई।


